
adam2/1/2026
UP में प्रयागराज के नैनी रेलवे स्टेशन पर इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। कामायनी एक्सप्रेस गतंव्य को रवाना हो रही थी, तभी एक यात्री ने दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की और फिसलकर गिर पड़ा। वह ट्रेन की चपेट में आने ही वाला था कि वहीं ड्यूटी पर तैनात पॉइंट्स मैन ने बिना जान की परवाह किए दौड़कर उसे खींच लिया और बड़ा हादसा टल गया। पल भर की इस बहादुरी ने एक ज़िंदगी बचा ली। सोशल मीडिया पर लोग पॉइंट्स मैन को “फरिश्ता” बता रहे हैं और रेलवे कर्मी की जमकर तारीफ हो रही है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश जानलेवा हो सकती है, और सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। 🚆 @RailMinIndia #Railway #uptak #upnews
48