
Viral Video1/30/2026
छपरा के सवर्ण समाज की ये बेटियां है इनकी मां चली गई, गांव ने भी मुंह मोड़ा, बेटियों ने दी मुखाग्नि, श्राद्ध के लिए समाज से मदद की पुकार मां के निधन के बाद न रिश्तेदार पहुंचे, न ही गांव के लोग आगे आए। आखिरकार दो बेटियों ने ही हिम्मत जुटाकर मां की अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि देकर बेटियों का फर्ज निभाया। दोनों बेटियां गांव की गलियों में दर-दर हाथ जोड़ती रहीं, लोगों से विनती करती रहीं, लेकिन संवेदनाएं जैसे पत्थर बन चुकी थीं। काफी देर बाद दो-तीन लोग किसी तरह पहुंचे, तब जाकर चार कंधों पर अर्थी उठ सकी और अंतिम संस्कार हो पाया। उनका समाज और रिश्तेदारों से सिर्फ इतना ही आग्रह है कि कोई आगे आकर मां के श्राद्ध संस्कार में सहयोग कर दे, ताकि उसकी आत्मा को शांति मिल सके। #chhapra #bihar #news #todaynews
38