देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित AI इंपैक्ट समिट में दुनिया भर के कई देशों के प्रतिनिधि और बड़ी-बड़ी AI कंपनियों के CEO शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (16 फरवरी) को AI इंपैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया. इसी मौके पर ऊर्जा क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि सामने आई. एक्सपो में PowerXchange App (पावर एक्सचेंज ऐप) को India Energy Stack पहल के तहत फाइनलिस्ट चुना गया. यह ऐप पीयर-टू-पीयर (P2P) ऊर्जा व्यापार के शुरुआती उपयोग मामलों में से एक है. बता दें कि पूरे देश से सिर्फ दो प्लेटफॉर्म को इस पहल के लिए चुना गया है, और इनमें PowerXchange भी शामिल है. #Delhi | #PowerXChangeApp | #IndiaEnergy | #AajTakSocial | #ATCard - FondPeace