Back to DiscoveryCommunity Post
V
1/27/2026
बांग्लादेश के आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने धमकी दी कि वो इस
144
Viral Video

बांग्लादेश के आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने धमकी दी कि वो इस

टूर्नामेंट का बहिष्कार करने पर विचार करेगा. पीसीबी ने अंतिम फैसला नहीं लिया है, ऐसे में पाकिस्तानी टीम के टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने पर फिलहाल सस्पेंस है. पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला इस शुक्रवार या फिर आगामी सोमवार को ले लिया जाएगा. नकवी ने इस मुद्दे पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की है. हालांकि, पाकिस्तान के पूरे टूर्नामेंट से हटने की संभावना कम मानी जा रही है. वैसे अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) उस पर एक्शन लेगी. साथ ही पाकिस्तान के बाहर होने पर बांग्लादेशी टीम की किस्मत बदल सकती है. इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बांग्लादेश को वापस बुलाने पर विचार कर सकती है, ताकि वह पाकिस्तान की जगह ग्रुप A में शामिल होकर अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले. यह वही व्यवस्था होगी, जिसकी मांग पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने की थी और इससे लॉजिस्टिक लेवल पर भी ज्यादा दिक्कतें नहीं होंगी.

Discussion (0)

Sponsored PartnerAd
Sponsored RecommendationsAd
Sponsored PartnerAd

Trending Partner Rewards & Offers

Exclusive deals, trending downloads, and rewards from verified FondPeace partners.

Check Offer
More from the Community
कौन है कश्मीर की ये खूबसूरत बाला? क्रिकेटर अर्शदीप सिंह संग जुड़ा नाम, रणवीर सिंह कर चुकी है काम

कौन हैं Samreen Kaur? Arshdeep Singh संग जुड़ा नाम, Ranveer Singh संग कर चुकी हैं काम

सोशल मीडिया पर इन दिनों कश्मीर की रहने वाली खूबसूरत मॉडल Samreen Kaur का नाम तेजी से वायरल हो रहा है, जिन्हें भारतीय क्रिकेटर Arshdeep Singh से जोड़ा जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, समरीन कौर एक उभरती हुई मॉडल और ब्यूटी पेजेंट कंटेस्टेंट हैं, जो अपने ग्लैमरस लुक और सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं।

खास बात ये है कि वह पहले बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh के साथ एक प्रोजेक्ट में भी नजर आ चुकी हैं, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ी।

हालांकि, Arshdeep Singh और समरीन के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस इस कनेक्शन को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

फिलहाल, यह खबर सिर्फ चर्चाओं और अटकलों तक ही सीमित है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह जोड़ी काफी ट्रेंड कर रही है।

#ArshdeepSingh #SamreenKaur #RanveerSingh #Cricket #Bollywood #TrendingNow #aajtak
137
tonyreduceकौन है कश्मीर की ये खूबसूरत बाला? क्रिकेटर अर्शदीप सिंह संग जुड़ा नाम, रणवीर सिंह कर चुकी है काम कौन हैं Samreen Kaur? Arshdeep Singh संग जुड़ा नाम, Ranveer…