
जब रोहित शर्मा इंदौर में खेले गए एकदिवसीय मैच के लिए मैदान पर उतरे, तो यह भारत में उनका 100वां वनडे मुकाबला था। इसके साथ ही वह घरेलू सरज़मीं पर 100 वनडे मैच खेलने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए। रोहित से पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, युवराज सिंह, एमएस धोनी और विराट कोहली हासिल कर चुके हैं। भारत में खेले गए 100 वनडे मैचों में रोहित शर्मा ने 99 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 55.75 के शानदार औसत से कुल 5074 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 24 अर्धशतक देखने को मिले हैं। भारत में सबसे ज़्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी: सचिन तेंदुलकर – 164 मैच विराट कोहली – 130 मैच एमएस धोनी – 127 मैच मोहम्मद अजहरुद्दीन – 113 मैच युवराज सिंह – 108 मैच रोहित शर्मा – 100 मैच #RohitSharma #TeamIndia #INDvNZ #3rdODI #SachinTendulkar #ViratKohli #MSDhoni #ATCard #AajtakCricket #AajTakSocial
31
